पीलीभीत: प्रतिबंध के बावजूद जिले में जलाई गई पराली, किसानों से वसूला गया इतने रुपये का जुर्माना...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। धान कटाई तेजी पकड़ने के साथ ही जनपद में पराली जलाने की घटनाएं तेजी पकड़ने लगी है। सोमवार को तीन तहसीलों में पराली जलाने की घटनाएं प्रकाश में आई। जांच के बाद पराली जलाने वाले चार किसानों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। यदि इन किसानों के पास असलहा हुआ तो असलहा लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
                    
डीएम संजय कुमार सिंह ने कुछ दिन पहले फसल अवशेष जलाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने पराली जलाने की घटनाएं मिलने पर संबंधित किसान से जुर्माना वसूलने, योजनाओं के लाभ से वंचित करने एवं शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इधर इन दिनों सेटेलाइट के माध्यम से जनपद में पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी की जा रही है। 

एक दिन पूर्व बरखेड़ा क्षेत्र में पराली जलाने पर दो किसानों से जुर्माना वसूला गया था। इधर सोमवार को सेटेलाइट के माध्यम से बीसलपुर, कलीनगर और अमरिया तहसील में पराली जलाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान तहसील बीसलपुर के गांव कुरईयाकलां में किसान रेशम सिंह पुत्र प्रताप सिंह एवं कुलविंदर सिंह पुत्र सोवरन सिंह द्वारा खेत में पराली जलाना पाया गया। 

इस दोनों किसानों से 05-05 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अमरिया तहसील में की गई जांच में गांव मुगलाखेड़ा में किसान कृपाल सिंह पुत्र गंगाराम द्वारा पराली जलाना पाया गया। संबंधित किसान से 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं कलीनगर तहसील के गांव रानीगंज निवासी अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश द्वारा पराली जाने पर तहसील प्रशासन द्वारा 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

यह भी पढ़ें- Kannauj में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- भाजपा कर रही दंगा और हत्या कराने का काम, उपचुनाव में BJP को करेंगे विदा...

 

संबंधित समाचार