Bareilly: दुल्हन भी लजवाब है दूल्हा भी लाजवाब ! एसपी संभल के के विश्नोई संग सात फेरे लेंगी अंशिका वर्मा
बरेली, अमृत विचार। अपने खास अंदाज के लिए पहचान रखने वाले आईपीएस अंशिका वर्मा का रिश्ता तय हो गया। ये खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली तो इस हसीन आईपीएस के होने वाले दूल्हा का नाम जानने की बैचेनी लोगों में बढ़ गई। शादी का कार्ड भी वायरल हो गया। पता चला कि आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी किसी और से नहीं बल्कि संभल के चर्चित एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई से होने वाली है।
दरअसल ये रिश्ता इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि एक तरफ सोशल मीडिया पर अंशिका अपने लाखों फॉलोवर्स के बीच खासी पसंद की जाती हैं और बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर तैनात रहते उनके काम की तारीफ भी खूब हुई। 2021 बैच की आईपीएस अंशिका मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। दूसरी तरफ जिन एसपी संभल के के विश्नोई से अंशिका की शादी तय हुई है, वो भी किसी पहचान के मोहताज नहीं।
संभल हिंसा के दौरान चर्चा में आए एसपी के के बिश्नोई की भी सोशल मीडिया पर खूब फैन फॉलोविंग है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद खास माने जाते हैं। 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं। जिस तेजी के साथ अपने करियर में ख्याति हासिल की वो भी किसी से नहीं छिपी।
दोनों की शादी की बात लोगों को उस वक्त पता चली जब शादी का कार्ड वायरल हो गया। कार्ड के मुताबिक 28 मार्च को बाड़मेर में दोनों आईपीएस परिणय सूत्र में बंधेंगे। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में 28 मार्च को विवाह समारोह, 29 को विदाई समारोह व 30 को रिसेप्शन रखा है।
