Kannauj में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- भाजपा कर रही दंगा और हत्या कराने का काम, उपचुनाव में BJP को करेंगे विदा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिर्वा (कन्नौज), अमृत विचार। एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का काफिला रोककर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी के विधानसभा उप चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को विदा कर देंगे।

सोमवार को लखनऊ से आगरा जाते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के यहां से गुजरने की जानकारी मिलने पर कांग्रेसी एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला यहां पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने रोककर उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनाव में एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जाएगी। सभी 10 सीटों पर भाजपा को उप चुनाव में विदा किया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि लखनऊ हो या बनारस हो, कन्नौज हो या बहराइच सब जगह भाजपा दंगा और हत्या कराने का काम कर रही है। गन्ना मंत्री के गौशाला में लेटने से बीमारियां खत्म होने के बयान पर बोले कि जो कह रहे हैं, सबसे पहले वे ही इसका अनुपालन करें और अस्पतालों में ताला लगा दें। ये सभी डॉक्टरों की सेवा का मखौल बना रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, एहसानुल हक समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: अमृत विचार की खबर का असर: मोहनी हत्याकांड में पीड़ित परिवार के घर तैनात किए गए सशस्त्र पुलिसकर्मी

 

संबंधित समाचार