Muzaffarnagar News: छात्राओं से दुर्व्यवहार का आरोपी शिक्षक निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल ब्लॉक के सिकंदरपुर गांव में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक को स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार करने के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी शिक्षक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। 

बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि शिक्षक प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया है और स्कूल के प्रधानाध्यापक हरिराज को कर्तव्य में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की गई। अधिकारी ने कहा कि अभिभावकों के विरोध और कार्रवाई की मांग के बाद स्कूल शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्होंने कहा कि स्कूल की छात्राओं ने आरोप लगाया था कि आरोपी शिक्षक प्रदीप उनके साथ दुर्व्यवहार करता था। 

यह भी पढ़ें: बहराइच सांप्रदायिक हिंसा: शव लेकर तहसील के लिए रवाना हुई हजारों की भीड़, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

संबंधित समाचार