पीलीभीत: अब दौलापुर में सियार ने बोला हमला, शौच को गए युवक को किया लहूलुहान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार। सियार के हमले नहीं थम रहे हैं। अब दौलापुर गांव में खेत पर शौच के लिए गए युवक पर सियार ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे बचाया। घायल युवक को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। इधर, हमले के बाद से ग्रामीणों में सियार की दहशत बढ़ गई है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम दौलापुर गांव के रहने वाले 19 वर्षीय रामकृष्ण मंगलवार सुबह गांव के बाहर खेत की तरफ शौच को गए थे। पड़ोस के खेत में ही चाचा ओमप्रकाश धान काट रहे थे। अन्य खेतों पर भी ग्रामीण काम कर रहे थे।  गन्ने के खेत में पहंचते ही अचानक सियार ने हमला कर दिया। सियार ने उनका एक हाथ मुंह में दबा लिया और लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर मौजूद ग्रामीण आ गए और बमुश्किल सियार को दौड़ाकर युवक को बचाया।  घायल को परिवार वाले सीएचसी लेकर आए। प्राथमिक इलाज के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

संबंधित समाचार