SP रायबरेली ने लचर थानाध्यक्षों से छीना प्रभार : दो दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर और कांस्टेबल का स्थानांतरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। जिले की कानून व्यवस्था को लेकर और मनबढ़ हुए थानेदारों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने एक दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वही अपने कार्यों को लेकर लापरवाही बरतने वाले थानेदारों को दंडित भी किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मंगलवार की देर रात आदेश जारी करके एक दर्जन से अधिक थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। निरीक्षक बालेंदु गौतम को महाराजगंज से खीरों का प्रभारी बनाया गया। वही ऊंचाहार थाना प्रभारी रहे अनिल कुमार सिंह को डीह थाने की कमान दी गई है। मॉनिटरिंग सेल में तैनात रहे निरीक्षक जगदीश यादव को महराजगंज, लालगंज कोतवाल रहे संजय कुमार को ऊंचाहार, लॉकअप न्यायालय के प्रभारी रहे बृजेश सिंह को गुरबक्सगंज थाना, डीह थाने के प्रभारी रहे निरीक्षक राजीव सिंह को मिलएरिया। वही मिल एरिया थाने के प्रभारी रहे संजय कुमार सिंह को लालगंज कोतवाली की कमान सौंपी गई है।

कोतवाली नगर में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात पंकज त्यागी को गदागंज थाने का प्रभार मिला है। गदागंज से लाइन हाजिर हुए निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को हरचंदपुर थाना भेजा गया। हरचंदपुर थाना प्रभारी रही बबिता पटेल से चार्ज छीनकर भदोखर थाने से अटैच कर दिया गया। महिला थाना प्रभारी रही निरीक्षक पुष्पा सिंह को कोतवाली नगर में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई। वही कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक किरण भास्कर को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया। निरीक्षक जावेद अख्तर को डायल 112  का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। जल्द ही दूसरी सूची भी जारी करने की बात कही जा रही है। ऐसे में कई और थाना प्रभारियों पर गाज गिर सकती है

संबंधित समाचार