अयोध्या : विपिन सिंह बने UPIA के प्रदेश महासचिव 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या अमृत विचार | होटल और पेट्रोल पंप के कारोबार से जुड़े जिले के बड़े कारोबारी विपिन सिंह को उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोशिएशन (यूपीआईए) के प्रदेश महासचिव के पद पर मानोनीत किया गया है। एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी कर बधाई भी दी है।

विपिन को संबोधित पत्र में लिखा है कि उद्योग एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए आपके उत्कृष्ट कार्यों व समर्पित सेवाओं को ध्यान में रखते हुए इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विपिन ने कहा कि मैं केन्द्र व प्रदेश की सरकार के मध्य सेतु रूप में समन्वय स्थापित कर प्रदेश में उद्योग एवं उद्यमिता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए अहम कदम उठाऊंगा।

 

ये भी पढ़ें : 'मैं अभी दौड़ से बाहर नहीं हूं', ऑस्ट्रेलिया सिरीज में अभी समय: मोहम्मद शमी 

संबंधित समाचार