'मैं अभी दौड़ से बाहर नहीं हूं', ऑस्ट्रेलिया सिरीज में अभी समय: मोहम्मद शमी 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

गुरुग्राम, अमृत विचारः भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन उन्होंने सोमवार को कहा कि उन्हें अब जरा भी दर्द महसूस नहीं हो रहा है और वह अगले महीने शुरू होने वाले आस्ट्रेलिया के दौरे के लिए अब भी दौड़ से बाहर नहीं हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में समाप्त हुए भारत के शुरूआती टेस्ट के बाद उन्होंने नेट पर गेंदबाजी की। हालांकि कुछ दिन पहले कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया था कि उनके घुटने में सूजन है जिससे पिछले साल लगी टखने की चोट से उबरने के लिए चल रहा उनका ‘रिहैबिलिटेशन’ प्रभावित हुआ। 

‘यूजेनिक्स हेयर साइंसेस’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस 34 साल के गेंदबाज ने अपनी क्रिकेट यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘मैंने कल जिस तरह गेंदबाजी की, उससे मैं खुश हूं। मैं इससे पहले आधे ‘रन-अप’ से गेंदबाजी कर रहा था क्योंकि मैं ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहता था। लेकिन कल मैंने पूरे ‘रन-अप’ से गेंदबाजी की। ’’ पर्थ में 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला का जिक्र करते हुए शमी ने कहा, ‘‘मुझे अब कोई दर्द नहीं है। हर कोई लंबे समय से सोच रहा है कि मैं ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिए जा पाऊंगा या नहीं लेकिन अभी इसमें थोड़ा समय है।’’ 

रोहित ने कहा था कि वह फिटनेस के कारण शमी को महत्वपूर्ण श्रृंखला के लिए ले जाने के पक्ष में नहीं हैं। शमी ने यह भी कहा कि वह मौजूदा रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य की टीम बंगाल के लिए कुछ मैच खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दिमाग में सिर्फ यही चीज सुनिश्चित करना है कि मैं फिट रहूं और ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिए मैं कितना मजबूत रह सकता हूं। मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया में किस तरह के आक्रमण की जरूरत होती है। मुझे मैदान पर ज्यादा समय बिताना होगा।’’ शमी ने कहा, ‘‘मैं इससे पहले कुछ रणजी मैच खेलना चाहता हूं।’’ वह इस चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 नवंबर को 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं। 

यह भी पढ़ेः मल्लिका नड्डा ने स्पेशल ओलंपिक भारत की जर्सी का किया अनावरण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में 215 करोड़ का बड़ा निवेश, योगी कैबिनेट ने टीआई मेडिकल्स को दी भूमि सब्सिडी मंजूरी
दो राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं में 717.11 करोड़ खर्च करेगा यूपी, बांध परियोजनाओं में यूपी की हिस्सेदारी को कैबिनेट की मंजूरी
खो-खो में अयोध्या और कबड्डी में बस्ती मंडल ने जीता खिताब, जानें जूनियर पिस्टल शूटिंग में क्या है लखनऊ का हाल
मलिहाबाद पैक हाउस फिर बंद: निर्यात के लिए आम-सब्जियां नहीं मिलीं, कंपनी को लाखों का मासिक नुकसान
अभी पांच लग्न, फिर एक महीने नहीं हो पाएंगे मांगलिक कार्य... 14 मार्च से शुरू हो रहे मीन खरमास