बहराइच: एक और तेंदुआ पिंजड़े में हुआ कैद, दो सप्ताह में पकड़े गए छह तेंदुए

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

ककरहा रेंज में चौथा तेंदुआ पकड़ा गया

बहराइच, अमृत विचार। ककरहा रेंज के गोकुलपुर बीट पकड़िया गांव में लगाए गए पिंजड़े में सुबह तीन बजे के आसपास तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। उसे रेंज कार्यालय स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया है। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज धर्मपुर बेझा गांव निवासी एक किसान को तेंदुए ने दो सप्ताह पूर्व मार डाला डाला था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया। वन विभाग की ओर से तेंदुए की आमद को देखते हुए पिंजड़ा ककरहा रेंज के गोकुलपुर वन बीट के पकड़िया गांव में लगाया गया। पिंजड़े में रविवार तड़के सुबह तीन बजे से 3.30 बजे के मध्य एक तेंदुआ कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ है। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तीन डॉक्टरों द्वारा उसका स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

दो सप्ताह में पकड़े गए छह तेंदुए
ककरहा रेंज और सुजौली रेंज में तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया। अब तक दो सप्ताह में रविवार सुबह छठा तेंदुआ पकड़ा गया है। ककरहा रेंज क्षेत्र में यह चौथा तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: पहले करवा चौथ में ही रोली की मांग हो गई सूनी, तीन माह पूर्व हुआ था विवाह

संबंधित समाचार