U20 Asian Athletics Championships : भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, 19 पदक जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने वाले भारतीय टीम को बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि यह शानदार प्रदर्शन खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है। भारत ने हांगकांग में आयोजित की गई चार दिवसीय प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर चीन (14 स्वर्ण, नौ रजत, दो कांस्य) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। 

Untitled design (21)

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने के लिए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत के युवा एथलीटों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है। उम्मीद है कि यह उपलब्धियां आने वाले वर्षों में और भी कई युवा भारतीयों को खेल में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी।'' जापान 18 पदकों (पांच स्वर्ण, पांच रजत, आठ कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

भारतीय दल कुल 19 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारतीय टीम ने 10 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीत के साथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना लौहा मनवाया। चीन इस चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, नौ रजत और दो कांस्य पदकों के साथ कुल 25 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा और जापान कुल 18 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 

ये भी पढ़े: 

रेसलर विनेश फोगाट का टूटा एशियन गेम्स में मैडल का सपना, सेमीफाइनल में युवा पहलवान मीनाक्षी ने दी करारी शिकस्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Firozabad Crime News : मां ने शादी से किया इनकार तो मासूम बेटे की पटक-पटककर की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
IPL कप्तानी में महा-बदलाव: पंत के इस्तीफे के बाद हार्दिक, अक्षर और रहाणे पर गिरी गाज; अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों का कड़ा रुख
Thukara Ke Mera Pyar 2 Trailer : एक बार फिर देखने को मिलेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल, सीज़न 2 के ट्रेलर जल्द होगा प्रीमियर
ODI World Cup 2027: वेस्टइंडीज ने कसी कमर, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम घोषित; 1 साल बाद हुई इस खूंखार बल्लेबाज की वापसी
Bijnor News : CM योगी ने पाक विस्थापित 1645 परिवारों को दी बड़ी सौगात, कहा- यह महाभारत की धरती है, धर्म स्थापना के लिए सुदर्शन चक्र जरूरी