मनौनाधाम अपहरण कांड: किडनैपर नर्स के फोन में IVF सेंटरों के नंबर, मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की तरफ इशारा ! 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मनौना धाम से बच्चे के अपहरण के मामले में रोज हो रहे नए खुलासे, कई और की गिरफ्तारी संभव

मनौना धाम से बच्चे के अपहरण और उसकी सकुशल बरामदगी के बाद रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की तफ्तीश में पता लगा है कि किडनैपर गैंग बच्चों के खरीददारों से पहले सौदा करता था और फिर उसी हिसाब से बच्चे गायब उठाए जाते थे। आरोपी नर्स के मोबाइल से यूपी सहित कई राज्यों के आईवीएफ सेंटरों के नंबर मिलने के बाद पुलिस ने मानव तस्करी के एंगल पर जांच और तेज कर दी है।

बरेली, अमृत विचार। मनौना धाम से बच्चे के अपहरण और उसकी सकुशल बरामदगी के बाद रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की तफ्तीश में पता लगा है कि किडनैपर गैंग बच्चों के खरीददारों से पहले सौदा करता था और फिर उसी हिसाब से बच्चे गायब उठाए जाते थे। आरोपी नर्स के मोबाइल से यूपी सहित कई राज्यों के आईवीएफ सेंटरों के नंबर मिलने के बाद पुलिस ने मानव तस्करी के एंगल पर जांच और तेज कर दी है।

दंपतियों से संपर्क साधती थी नर्स
पुलिस के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि नर्स सीता बच्चा होने के लिए प्रयासरत दंपतियों से संपर्क साधने का काम करती थी। उसके मोबाइल में मिले नंबरों और कॉल डिटेल्स की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन सेंटरों और आरोपियों के बीच किसी प्रकार का संपर्क या लेनदेन हुआ था या नहीं। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि मामले में मिले सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। नर्स सीता के मोबाइल से प्राप्त आईवीएफ सेंटरों के नंबरों की जांच के लिए टीम लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

अब तक छह गिरफ्तार
पुलिस अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में मानव तस्करी से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह पहले भी बच्चों की खरीद-फरोख्त में शामिल रहा है। आशंका इस बात की भी है कि गिरोह कुछ बच्चों को पहले भी बेचा होगा! बरेली की कई टीमें आपराधिक नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Firozabad Crime News : मां ने शादी से किया इनकार तो मासूम बेटे की पटक-पटककर की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
IPL कप्तानी में महा-बदलाव: पंत के इस्तीफे के बाद हार्दिक, अक्षर और रहाणे पर गिरी गाज; अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों का कड़ा रुख
Thukara Ke Mera Pyar 2 Trailer : एक बार फिर देखने को मिलेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल, सीज़न 2 के ट्रेलर जल्द होगा प्रीमियर
ODI World Cup 2027: वेस्टइंडीज ने कसी कमर, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम घोषित; 1 साल बाद हुई इस खूंखार बल्लेबाज की वापसी
Bijnor News : CM योगी ने पाक विस्थापित 1645 परिवारों को दी बड़ी सौगात, कहा- यह महाभारत की धरती है, धर्म स्थापना के लिए सुदर्शन चक्र जरूरी