कानपुर में संज-संवरकर तैयार महिलाओं ने चांद निकलते ही तोड़ा व्रत: पति की दीर्घायु की कामना, पैर छूकर लिया आर्शीवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पतियों ने पानी पिलाकर तोड़ा व्रत

कानपुर, अमृत विचार। पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ व्रत का इंतजार हर सुहागिन को होता है। रविवार को करवाचौथ पर महिलाएं आकर्षक परिधान व आभूषण पहनकर, श्रृंगार किया। छत पर बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार करती रहीं। दिनभर भूखी-प्यासी महिलाओं ने चांद निकलते ही पूजन थाल सजाकर पूजा की और चांद को अर्घ्य दिया। पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 

IMG-20241020-WA0123

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रविवार को निर्जला व्रत रखा। दिनभर पूजन की तैयारी और पकवान बनाने में व्यस्त रहीं। तरह-तरह के पकवान बनाए। शाम को चांद निकलने का इंतजार किया और सज संवर कर छतों पर पहुंचीं। चांद निकलते ही चौक बनाकर विधि विधान से पूजा की और अर्घ्य दिया। चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र, परिवार की खुशीहाली और सुख समृद्धि की कामना की। 

पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ा और बच्चों व परिवार के सदस्यों के साथ आतिशबाजी की। पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ व्रत का बेसब्री से इंतजार हर महिला को होता है। रविवार को निर्जला व्रत रखने के बाद भी सारे काम निपटाए और शाम को चांद निकलने से पहले तैयार होकर छतों पर पहुंच गई। करवाचौथ का व्रत कई महिलाएं एक साथ करती है, इसलिए ही शहर में कई स्थानों पर सामूहिक करवाचौथ का भी आयोजन किया गया। 

महिलाओं ने पूजन और चांद को अर्घ्य देने के बाद पति का दीदार किया और उनके हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा। पतियों ने भी खुशहाली का आशीर्वाद देकर आकर्षक उपहार भी दिए। इसके पहले करवाचौथ पर महिलाओं ने परंपरा के अनुसार विघ्नहर्ता, शिवजी व माता पार्वती की भी पूजा की। 

आचार्यों के अनुसार चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना गया है और पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। पति की आयु लंबी होती है। इसलिए करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं चांद की पूजन कर सौभाग्य को प्राप्त करती हैं।

ये भी पढ़ें- कानपुर के नयागंज किराना बाजार में पांच लाख की चोरी: एसीपी ऑफिस और थाने से महज कुछ दूरी पर हुई घटना, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में आक्रोश

संबंधित समाचार