बदायूं: एसडीएम के ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। दातागंज तहसील के उप जिलाधिकारी के ड्राइवर ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मृतक के परिजनों ने एसडीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तहसील दातागंज के उप जिलाधिकारी के ड्राइवर उपेंद्र ( 45 ) ने शनिवार सुबह को …

बदायूं। दातागंज तहसील के उप जिलाधिकारी के ड्राइवर ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मृतक के परिजनों ने एसडीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तहसील दातागंज के उप जिलाधिकारी के ड्राइवर उपेंद्र ( 45 ) ने शनिवार सुबह को सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के परिजनों ने एसडीएम पर गाड़ी रिपेयरिंग के भुगतान में आनाकानी करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस मामले पर दातागंज के उप जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि उनका ड्राइवर रूपेंद्र पिछले लगभग 20 दिन से गाड़ी रिपेयर कराने बदायूं गैराज में गया हुआ था।

कल रात वह गाड़ी लेकर वापस आया और खड़ी करके अपने सरकारी आवास में चला गया। सुबह ड्राइवर को गाड़ी लेकर आने के लिए फोन किया। कई बार फोन करने पर नहीं उठा तो उन्होंने अर्दली को ड्राइवर के आवास में भेजा जहां ड्राइवर का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।

दातागंज के एसडीएम के ड्राइवर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संकल्प शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायुं

संबंधित समाचार