Kundarki By Election : कुंदरकी से सपा ने मोहम्मद रिजवान को बनाया प्रत्याशी, 2022 में इस विधानसभा से लड़ चुके हैं चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी ने फिर एक बार कुंदरकी विधानसभा उप चुनाव के लिए मोहम्मद रिजवान को मैदान में उतारा है। हालांकि, मोहम्मद रिजवान 2022 में समाजवादी पार्टी के खिलाफ बसपा से इस विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। उस वक्त वह सपा के प्रत्याशी के जियाउर्रहमान बर्क से हार गए थे। 

पूर्व में विधायक मोहम्मद रिजवान

इसके बाद उन्होंने सपा से संभल के सांसद से रहे डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद उनके प्रपौत्र जियाउर्रहमान बर्क को सांसद का चुनाव लड़ाया और उनको जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। उस वक्त पार्टी हाईकमान ने कुंदरकी विधानसभा से टिकट देने का वादा कर लिया था। जिस पर आज समाजवादी पार्टी ने मोहर लगा दी है। हालांकि, कुंदरकी सीट से सपा के कई नेताओं की मजबूत दावेदारी थी।

ये भी पढे़ं : कुंदरकी विधानसभा उप चुनाव : इंतजार खत्म, भाजपा ने रामवीर सिंह को बनाया प्रत्याशी

 

संबंधित समाचार