बरेली: तीसरे दिन सुनीत गिरि ने भरा नामांकन, 20 ने खरीदे पर्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन के तीसरे दिन एक और नामांकन हुआ। शनिवार को निर्दलीय दावेदार सुनीत गिरि ने पर्चा भरा। सुनीत गिरि समर्थकों के साथ दोपहर को कमिश्नरी गेट पहुंचे। समर्थकों की भीड़ देखकर नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने दावेदार से दो प्रस्तावकों के साथ ही अंदर जाने …

बरेली, अमृत विचार। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन के तीसरे दिन एक और नामांकन हुआ। शनिवार को निर्दलीय दावेदार सुनीत गिरि ने पर्चा भरा। सुनीत गिरि समर्थकों के साथ दोपहर को कमिश्नरी गेट पहुंचे।

समर्थकों की भीड़ देखकर नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने दावेदार से दो प्रस्तावकों के साथ ही अंदर जाने को कहा। इसके बाद सुनीत गिरी दो प्रस्तावकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे। उन्होंने सहायक रिटर्निंग अफसर अरुण कुमार के समक्ष पर्चा दाखिल किया। सुनीत ने दो सेट में नामांकन कराया है। दोनों में प्रस्तावकों के नाम भी अलग-अलग लिखाये गये हैं।

इससे पहले सपा से संजय कुमार मिश्रा गुरुजी और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट संगठन के दावेदार रामबाबू शास्त्री नामांकन करा चुके हैं। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जा रही है। पुलिस ने चौकी के पास एक कांप्लेक्स से लेकर कमिश्नरी के सेठ दामोदर स्वरूप पार्क की तरफ वाले गेट तक यातायात बंद रखा।

अब तक ये दावेदार खरीद चुके हैं नामांकन पत्र
एमएलसी चुनाव में किस्मत अजमाने के लिये शनिवार को पीलीभीत जनपद के बीसलपुर क्षेत्र निवासी बाल कृष्ण मिश्रा और गुलड़िया मीरगंज निवासी अजय कुमार ने पर्चा खरीदा है। शास्त्रीनगर निवासी राजेंद्र पाल गंगवार, रामपुर निवासी पीयूष सिंह राठौर, बिजनौर निवासी हाजी दानिश अख्तर, बिजनौर निवासी नाज रिजवी, बिजनौर के ही निखिल और बरेली से श्रद्धा खंडेलवाल ने शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदा।

इससे पहले फाइक इन्क्लेव निवासी कांग्रेस के दावेदार डा. मेहंदी हसन, दनियापुर (शाहजहांपुर) निवासी रेनू मिश्रा, हाफिजगंज निवासी अभिषेक द्विवेदी, बिहारीपुर निवासी डा. सुरेंद्र रस्तोगी, 415 सराय खाम निवासी अनीस अहमद, खेड़ा जोया (अमरोहा) निवासी सुभाष चंद्र शर्मा, प्रियदर्शनी नगर (बरेली) निवासी आशुतोष शर्मा, खंड साल कला (अमरोहा) निवासी हरेंद्र सिंह, नेहरू पार्क प्रेमनगर निवासी विनय खंडेलवाल ने पर्चा खरीदा। इनमें संजय कुमार मिश्रा, रामबाबू शास्त्री और सुनीत गिरि नामांकन करा चुके हैं।

संबंधित समाचार