Kannauj: अखिलेश बोले- 'सम्राट हर्ष की प्रतिमा हटाना कन्नौज और देश के लोगों का अपमान', BJP को लेकर और क्या कहा? यहां पढ़ें-

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ जाते समय एक्सप्रेसवे पर पत्रकारों से की बात

तिर्वा, कन्नौज, अमृत विचार। संगम क्षेत्र से महादानी हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाकर बीजेपी के लोगों ने कन्नौज समेत देश के लोगो का अपमान किया है। सपा सरकार आने पर संगम क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कन्नौज में भी महादानी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। यह बात कन्नौज सांसद व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कही।
 
वह शुक्रवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए लखनऊ जा रहे थे। इसकी जानकारी पर पहुंचे सपाईयों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला रोककर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से सांसद ने कहा कि संगम में होने वाले कुंभ हर सरकार भव्य बनाने का प्रयास करती है। सभी साधू संतों का सम्मान और सुविधाएं देने का काम करती है। कुंभ जो भी आता है महादानी हर्षवर्धन का दर्शन जरूर करता था। 

मगर बीजेपी के लोगों ने उनकी प्रतिमा संगम क्षेत्र से हटा दी। जब सपा के लोगो ने आवाज उठाई तो दूसरी जगह लगवा दी। हर्षवर्धन कन्नौज से जुड़े थे। बीजेपी के लोगो ने महादानी की प्रतिमा हटवाकर कन्नौज समेत अन्य जगह के लोगों का अपमान किया है। 

सपा सरकार जब आएगी तो संगम में उसी जगह उससे भी भव्य प्रतिमा लगवाई जाएगी। खाद की किल्लत पर कहा कि ऊपर से नीचे बीजेपी की सरकार होने के बाद भी खाद की कालाबाजारी हो रही। लोगो को समय पर खाद नही मिल पा रही। बीजेपी के लोग ही खाद की कालाबाजारी करवाने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: एयरपोर्ट को मेल भेजकर धमकी देने का मामला: डीसीपी पूर्वी ने साइबर सेल को सौंपी जांच

 

संबंधित समाचार