Kanpur से दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई जाने वाली फ्लाइट का समय बदला, यहां जानें नई टाइमिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संजय सिंह के अनुसार शहर से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट के समय में 27 अक्टूबर से परिवर्तन किया गया है।  

हैदराबाद की फ्लाइट 6 E 6292 कानपुर से दोपहर 1.20 बजे उड़ान भरकर अपराह्न 3.15 बजे हैदराबाद में लैंड करेगी। बेंगलुरु की फ्लाइट 6 E 6012 कानपुर से दोपहर 1.25 बजे प्रस्थान करके अपराह्न 3.50 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। 

दिल्ली की फ्लाइट फ्लाइट 6 E 5080 कानपुर से दोपहर 2.40 बजे टेकआफ करके  अपराह्न 3.55 बजे दिल्ली में लैंड करेगी। मुंबई की फ्लाइट 6 E 6077 कानपुर से दोपहर 3.30 बजे उड़ान भरकर सायं 5.40 बजे मुंबई पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: खुलने लगे रास्ते, मेट्रो ने हटाई बैरीकेडिंग, एलआईसी बिल्डिंग मार्ग पर वाहनों का हुआ आवागमन शुरू

 

संबंधित समाचार