हल्द्वानी: ठगी के शिकार पेंट कारोबारी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रपति से लेकर मंडलायुक्त तक गुहार लगाकर थक चुका पेंट कारोबारी बीमारी और आर्थिक तंगी की चपेट में है। 19 लाख की ठगी का शिकार हुआ कारोबारी पिछले एक साल से न्याय के लिए भटक रहा है। निराश होने पर उसने राज्य स्थापना दिवस पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।  

हल्दूचौड़ निवासी राहुल पांडेय पेंट कारोबारी हैं और उनकी दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। बैंक से लोन लेकर घर पर पेंट की दुकान खोली। आरोप है कि बनभूलपुरा निवासी सोनू सैफी ने उनसे पेंट खरीदा। शुरुआत में वह भुगतान कर गया। एक दिन अचानक आया और कहा कि उसे बड़े कॉलेज में पुताई का बड़ा ठेका मिला है। इसके लिए लाखों का माल चाहिए। ठेकेदार पेमेंट सही टाइम पर कर रहा था तो भरोसे में 19 लाख का माल राहुल ने दे दिया।

पांच माह गुजर जाने के बाद भी जब पेमेंट नहीं मिला तो राहुल ने तगादा शुरू किया। इस पर आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। नवंबर 2023 में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री तक गुहार लगाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ठेकेदार को पकड़ कर लाई और बोली इसके पास पैसे तो हैं नहीं, इसे जो नया काम मिलेगा किश्तों में भुगतान करेगा। सोनू ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया। 

राहुल ने इससे पहले 22 सितंबर को फेसबुक पर लाइव आकर अपने परिवार के साथ आत्महत्या करने की धमकी दी थी। तब मंडलायुक्त ने कार्रवाई का भरोसा दिया था। इस भरोसे को भी एक माह से अधिक हो चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में राहुल ने राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) को अपने घर पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। राहुल ने आत्मदाह के लिए सोनू सैफी के साथ जिले व प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: डेंगू के डंक से थर्रा गया नैनीताल जिला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे मिर्जापुर, मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद 
पीएम मोदी का केरल को बड़ा तोहफा: 10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 
T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
Uttrakhand: नेपाल में नई सरकार...रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद