हल्द्वानी: डेंगू के डंक से थर्रा गया नैनीताल जिला

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में बुखार के मरीज रोजाना ही आ रहे हैं। कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ रहा है। संदेह के आधार पर दो मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई। इनमें दोनों ही मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। राहत की बात है कि सोबन सिंह जीना अस्पताल में डेंगू का कोई मरीज नहीं है।

सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि इस साल नैनीताल जिले में अभी तक डेंगू के 87 मामले मिले हैं। इनमें बाहरी जिलों और राज्यों के 51 रोगी हैं। इनमें ज्यादातर वह मरीज हैं जो दिल्ली, यूपी आदि राज्यों से हल्द्वानी आये है। नैनीताल जिले के 36 रोगी डेंगू पॉजिटिव हैं। स्थानीय स्तर पर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कर रही है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: निलंबित कर्मियों को तोहफा, एसएसपी ने दो दरोगा समेत 7 को बहाल किया 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पीएम मोदी का केरल को बड़ा तोहफा: 10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 
T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
Uttrakhand: नेपाल में नई सरकार...रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद
गैस, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह को लेकर सीएम योगी सख्त, कालाबाजारी को लेकर निर्देश, पूरे प्रदेश में छापेमारी