कोरोना के प्रतिदिन 50 से 100 केस आने वाले जिलों में सर्तकता बरती जाएं: योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर पूरी सावधानी बरतने के साथ मेरठ समेत उन जिलो में भी विशेष सतर्कता बरती जाए जहां प्रतिदिन 50 से 100 तक कोरोना मरीज आ रहे हैं। कोविड-19 से बचाव …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर पूरी सावधानी बरतने के साथ मेरठ समेत उन जिलो में भी विशेष सतर्कता बरती जाए जहां प्रतिदिन 50 से 100 तक कोरोना मरीज आ रहे हैं।

कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जनता मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे। इस सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन हो। साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन कार्य निरन्तर संचालित होता रहे।

उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ के निर्देशें के क्रम में कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए इसकी निरन्तर समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की जाए। धान क्रय के सम्बन्ध में योगी ने कहा कि इसके लिए स्थापित केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। एमएसपी योजना का पूरा लाभ उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान विक्रय से पहले किसानों को जागरूक किया जाए कि वे इसे अच्छी तरह से छानकर और सुखाकर ही विक्रय केन्द्र पर लाएं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा