थाना प्रभारी के सरकारी आवास से लाखों की चोरी, इटावा पुलिस लाइन में दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोना-चांदी के जेवर और नकदी ले गया चोर, जांच शुरू 

इटावा, अमृत विचार। झांसी के बबीना थाना प्रभारी के घर से चोरो ने लाखों रुपये के जेवर समेत नकदी की पार कर दी। खाली मकान देखकर चोरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पर बबीना थाना प्रभारी परिवार के साथ इटावा पहुंचे। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। चोरी की सूचना पर अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित थाना प्रभारी के मामले में मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर दी है।

इटावा में तैनात रहे बबीना के थाना प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी का रिजर्व पुलिस लाइन में सरकारी आवास है। उनके बच्चे यहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार को बच्चे बाहर गए थे। चोरों ने इस बात का फायदा उठाते हुए सोमवार को घर का ताला तोड़ा और करीब 5 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, करीब 1 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर बबीना थाना प्रभारी और उनका परिवार इटावा पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की।

उन्होंने बताया कि बच्चे पढ़ाई की वजह से इटावा पुलिस लाइन में रह रहे थे। एक दिन पहले बच्चे झांसी गए थे। पत्नी ने मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देखा तो एक कैमरा बंद था। फुटेज आगे-पीछे करके देखा तो एक चोर मुंह बांधकर आवास में घुस रहा था। करीब एक घंटे अंदर रहने के बाद 5 तोला से अधिक सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी और करीब 1 लाख की नकदी लेकर फरार हो गया। इस मामले में आरआई किशवर अली ने कहा कि पुलिस जल्द ही चोर को गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढ़ें: खुर्जा औद्योगिक टाउनशिप से बुलंदशहर के ओडीओपी उत्पाद को मिलेगी वैश्विक पहचान

संबंधित समाचार