प्रयागराज: गाजियाबाद की घटना से आक्रोशित अधिवक्ता करेंगे चार नवंबर को विरोध प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। गाजियाबाद जिला जज के आदेश पर जिला न्यायालय परिसर में 29 अक्टूबर को पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज की कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में बहुमत से आगामी 4 नवंबर को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। 

बता दें कि इस प्रकरण की जांच के लिए बार काउंसिल के पांच सदस्यों की एक जांच समिति गठित की गई है। इसके साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से जिला जज,गाजियाबाद के आचरण पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया है। 

मालूम हो कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने घटना की वीडियो क्लिपिंग देखने के बाद संबंधित जज के आचरण की कड़ी निंदा करते हुए इस कृत्य का घोर विरोध करने का निश्चय किया है। यह जानकारी बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने दी है।

यह भी पढ़ें: फिल्म संपादक निशाद यूसुफ का 43 साल की उम्र में निधन, फ्लैट में मिला शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज