बाराबंकी: 10 कंबाइन सीज, 11 पर FIR दर्ज, पराली जलाने की घटना पर हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। पराली जलने की अधिक घटनायें पाये जाने को लेकर कृषि एवं राजस्व विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर पराली प्रबंधन का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही किसानों से अपील की जा रही है कि वह पराली न जलाएं। इसके अतिरिक्त पराली जलाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी हो रही है।

उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि शुक्रवार तक पराली जलाने वाले 90  व्यक्तियों पर 2 लाख 37 हजार 500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया जा चुका है। जिसके सापेक्ष 82500 रूपये की वसूली हो गई है। वहीं बिना एसएमएस के संचालित 10 कंबाइन मशीन को सीज किया गया है। इसके अतिरिक्त भारतीय न्याय संहिता की धारा  223, 270, 280  के अंतर्गत फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के 9 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। जनपद के सीबीजी प्लांट द्वारा अब तक 15000 टन पराली एकत्र की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: हेतमापुर मेले में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

संबंधित समाचार