पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने किए रामलला के दर्शन, वरिष्ठ संतो का लिया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रामजन्मभूमि में रामलला का दर्शन पूजन किया। लक्ष्मण ने अपने अयोध्या दौरे को सार्वजनिक करते हुये एक्स पर पोस्ट किया “ आप सभी को अपने-अपने मधुर तरीके से जन्मदिन की शानदार शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। अयोध्या में रामलला के अद्भुत दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय श्री राम।” साथ ही अयोध्या जानकीघाट स्थिति राम वल्लभा कुंज मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद भी ग्रहण किया।

WhatsApp Image 2024-11-02 at 20.16.48_b569afb8

वेरी वेरी स्पेशल के नाम से मशहूर लक्ष्मण ने शुक्रवार को दीपावली के दिन रामलला के दर्शन किये। उन्होने अपने दौरे को पूरी तरह गुप्त रखा था। उन्होने सरयू नदी की आरती की औ अयोध्या के वरिष्ठ संतो का आशीर्वाद ग्रहण किया। पूर्व क्रिकेटर सपरिवार अयोध्या दर्शन को पहुंचे थे हालांकि एक्स पर उन्होने अपनी कुछ तस्वीरों को भी प्रशंसकों में साझा किया।

ये भी पढ़ें- नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

संबंधित समाचार