कानपुर में पति ने पत्नी के साथ बनाया अप्राकृतिक संबंध...महिला बोली- शादी के बाद से ससुरालीजन मांग रहे पांच लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर निवासी एक महिला ने अपने पति और अन्य ससुरालियों पर अप्राकृतिक संबंध बनाना, छेड़छाड़ करना, दहेज एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि फरवरी 2023 में उसकी शादी जालंधर निवासी एक युवक से हुई थी। 

शादी के बाद से ही ससुराली उससे 5 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर ससुराली महिला को प्रताड़ित करने लगे। साथ ही शराब पीकर आए दिन घर आकर पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। ससुर ने भी कई बार महिला का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ का प्रयास किया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में चार साल के बच्चे की तड़प-तड़पकर मौत: गले में टॉफी फंसने पर सांस लेने में हो रही थी दिक्कत, परिजन अस्पतालों के लगाते रहे चक्कर

 

संबंधित समाचार