भाजपा ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड से इन्हें घोषित किया प्रत्याशी
बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक से डा. हरि सिंह ढिल्लों प्रत्याशी घोषित किए गए है। पार्टी के महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने उपरोक्त नामों को स्वीकृति प्रदान …
बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक से डा. हरि सिंह ढिल्लों प्रत्याशी घोषित किए गए है।
पार्टी के महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने उपरोक्त नामों को स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही जीत की रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हाल ही में बरेली-मुरादाबाद व शिक्षक क्षेत्र की बैठक की थी। जिसमें प्रत्येक पोलिंग बूथ जीतने का मंत्र दिया गया था।
