आज ही के दिन आया था राम मंदिर पर फैसला, वर्षगांठ मनाए जाने पर प्रतिबंध
अयोध्या। पिछले साल आज ही के दिन नौ नवंबर को न्यायालय ने राम मंदिर पर अपना फैसला सुनाया था। इस लिहाज से आज फैसले की वर्षगांठ मनाए जाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने यह निर्णय अयोध्या में शांतिव्यवस्था बनाए रखने के चलते लिया है। इस दौरान अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था भी …
अयोध्या। पिछले साल आज ही के दिन नौ नवंबर को न्यायालय ने राम मंदिर पर अपना फैसला सुनाया था। इस लिहाज से आज फैसले की वर्षगांठ मनाए जाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने यह निर्णय अयोध्या में शांतिव्यवस्था बनाए रखने के चलते लिया है। इस दौरान अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार ने अयोध्या में किसी भी प्रकार के आयोजन न करने की चेतावनी दी है साथ ही यह भी कहा कि यदि किसी भी प्रकार का आयोजन बिना अनुमति के किया जाएगा तो प्रशासन की तरफ से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
अयोध्या की सीमाओं के साथ ही राम जन्मभूमि परिसर की तरफ जाने वाले सभी मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राम जन्मभूमि जाने वाले लोगों के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तो कोविड-19 के तहत जारी एडवाइजरी को लेकर अयोध्या में किसी भी प्रकार के आयोजन पर रोक लगा दी गई है।
पिछले वर्ष नौ नवंबर को न्यायालय ने अयोध्या मुद्दे पर जमीन के मालिकाना हक को लेकर फैसला सुनाया गया था और माना था कि पूरी जमीन रामलला की है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया और फिलहाल मंदिर निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।
