कानपुर की मिलेट्स कुकीज खाएंगे विदेशी, यूरोपीय देशों को पहली बार होगा निर्यात, 10 हजार किलो का मिला ऑर्डर

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

अभी जापान और दुबई को भेजे जा रहे मिलेट्स से तैयार किए गए उत्पाद

कानपुर, अमृत विचार। शहर की मिलेट्स कुकीज इस बार क्रिसमस और नए साल पर यूरोप के बाजारों में धूम मचाएंगी। रागी, बाजरा और ज्वार से तैयार 10 हजार किलो कुकीज का निर्यात ऑर्डर मिला है, जिसे एक माह में पूरा किया जाना है। अभी शहर से जापान और दुबई को मिलेट्स कुकीज का निर्यात किया जा रहा है। 

शहर में निर्मित मिलेट्स कुकीज को यूरोप के रूप में पहली बर नया बाजार मिला है। कारोबारियों ने लगभग 200 किलो कुकीज सैंपल के रूप में वहां भेजी थी, जिसे खासा पसंद किया गया है। निर्यातक संगीता सिंह ने बताया कि यह पहली बार है, जब शहर से मिलेट्स कुकीज का निर्यात यूरोपीय देशों को शुरू हुआ है।

ऐसा अनुमान है कि जल्द ही यूरोपीय देश से और बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मिलेट्स निर्यातक को दीपावली पर्व पर पैन इंडिया ऑर्डर मिला था। यह ऑर्डर ग्रेटर नोएडा में हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो में मिला था। इससे पहले जापान और दुबई को मिलेट्स के बिस्कुट, नूडल्स और कुकीज का निर्यात शहर से हो चुका है। 

शहर के मिलेट्स उत्पाद जल्द ही इजिप्ट में भी उपलब्ध हो सकेंगे। इसके लिए  शहर से वहां सैंपल भेजे गए हैं। निर्यातक ने बताया कि जल्द ही वहां से बड़ा ऑर्डर आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में पथराव...बंदूक से फायरिंग का VIDEO वायरल: पूर्व प्रधान पति समेत सभी ने घर के अंदर छिपकर बचाई जान

संबंधित समाचार