लखनऊ: अलग-अलग क्षेत्र में तीन युवकों ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों ने फांसी लगा ली। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी पर लटक कर जान दे दी। गोमती नगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। जबकि चिनहट थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक पंखे से लटक …

लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों ने फांसी लगा ली। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी पर लटक कर जान दे दी। गोमती नगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। जबकि चिनहट थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक पंखे से लटक गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हैदरगंज कैंपबेल रोड निवासी संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह उसके 22 वर्षीय भाई राकेश कुमार गौतम ने घर की छत में लगे कुंडे से गमछे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। उनका भाई मृतक राकेश कुमार गौतम ई रिक्शा चलाने का काम करता था। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वहीं गोमती नगर के विराम खंड निवासी जितेंद्र स्वरूप माथुर ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम समनापुर थाना महमूदाबाद सीतापुर निवासी सतीश यादव उनके वहां पर 10 साल से हेल्पर का काम कर रहा था। वह खाना खाकर सोने चला गया था। आज सुबह देर तक दरवाजा न खोलने पर कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर गए तो देखा कि सतीश संदिग्ध हालत में मृत पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

इधर चिनहट थाना क्षेत्र में कमता चौकी प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि हरगांव सीतापुर निवासी 25 वर्षीय उत्कर्ष त्रिपाठी जोकि गोविंद विहार चिनहट किराए में रहता था, जिसने आज पंखे से लटक कर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस को मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

संबंधित समाचार