Bareilly: मिशन कंपाउंड के कूड़े के ढेर में मिली पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा, कांग्रेस का हंगामा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। चौकी चौराह स्थित लगी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी लगातार कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठी और लगातार दुबारा जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा की मांग कर रही है ऐसे में शुक्रवार को जब उन्हें नेहरू की प्रतिमा मिशन कंपाउंड के कूड़े के ढेर पर होने की सुचना मिली तो वह सुबह ही नेहरू की प्रतिमा पास पहुंचे और प्रतिमा को कूड़े के ढेर में पड़े देखकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। और जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को पुनः स्वयं स्थापित करने को कहने लगे।

कांग्रेसी नेता केबी त्रिपाठी ने कहा कि मैं पिछले 72 घंटे से जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा हुआ हूं,मेरे साथ कांग्रेसी नेता मिर्जा अशफाक सकलैनी भी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की इस तरीके से बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने अपना सब कुछ देश के लिए निछावर कर दिया था। 

साथ ही उन्होंने कहा कि यह मूर्ति प्राइवेट प्रॉपर्टी पर पड़ी मिली है वह पता करेंगे कि यह जगह किसकी है ,जिसकी जगह है उसके खिलाफ मुकदमा लिखवाने के लिए तहरीर देंगे। उन्होंने कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू का इस तरीके से अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। उन्होंने सरकार को भी आगाह करते हुए कहा कि सरकार को भी इस तरीके का कृत्य करने वालों के खिलाफ स्वयं संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- बरेली में SSP ने दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस, 11 इंस्पेक्टर और सात दरोगा किए इधर से उधर

संबंधित समाचार