अयोध्या: राम मंदिर फैसले की पहली वर्षगांठ पर पुलिस-प्रशासन रहा सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर आज के ही दिन 9 नवम्बर को सर्वोच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला आया था। ऐसे में खुशी व गम पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सबसे ज्यादा सतर्क पुलिस व प्रशासन रहा। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रथम वर्षगांठ कोविड- 19 के संकट …

अयोध्या, अमृत विचार। श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर आज के ही दिन 9 नवम्बर को सर्वोच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला आया था। ऐसे में खुशी व गम पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सबसे ज्यादा सतर्क पुलिस व प्रशासन रहा।

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रथम वर्षगांठ कोविड- 19 के संकट के बीच आया है। वहीं आगामी दीपोत्सव कार्यक्रम पर शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/एसएसपी,अयोध्या दीपक कुमार ने खुद पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हालांकि पूजन अर्चन व घी के दिये जलाने के अतिरिक्त कोई कार्यक्रम ऐसा नहीं हुआ जिससे तनाव पैदा हो। फिर भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही।

डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने राम नगरी में पैदल गश्त कर आमजन से वार्ताकर सुरक्षा का अहसास दिलाया एवं सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह, सीएफओ राजकिशोर राय, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा साथ में मौजूद रहे।

संबंधित समाचार