मिर्जापुर: ट्रक से कुचलकर मासूम की दर्दनाक मौत,ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर । हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज चौकी अंतर्गत उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित ग्राम सभा भैसोर बलाय पहाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 पर सड़क क्रास करते समय ट्रक से कुचलकर 7 वर्षीय एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई । जानकारी के अनुसार आकाश केसरी उम्र 7 वर्ष शौच के लिए …

मिर्जापुर । हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज चौकी अंतर्गत उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित ग्राम सभा भैसोर बलाय पहाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 पर सड़क क्रास करते समय ट्रक से कुचलकर 7 वर्षीय एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई । जानकारी के अनुसार आकाश केसरी उम्र 7 वर्ष शौच के लिए बाहर गया था वापस लौटते समय सड़क पार करते समय एक ट्रक से उसकी दुर्घटना हो गयी और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

ज्ञात हो इस समय नेशनल हाईवे रोड बन रहा है इसलिए जगह जगह पर गड्ढे और सड़कें खुदी हुई हैं जिस कारण धूल उड़ती रहती है शनिवार की रात को भी एक दुर्घटना हुई थी जिससे ठेकेदार ने कोई सबक नहीं सीखा रविवार को शाम पुनः एक मासूम के साथ हृदय विदारक घटना घट गई घर का चिराग बुझ गया । इस दुखद घटना पर ग्रामीणों में आक्रोश पनपा उन्होंने जाम लगा दिया । सूचना पाकर थाना प्रभारी हलिया, सीओ लालगंज और एसडीएम लालगंज घटनास्थल पर पहुंचे उन सभी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। काफी समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने जाम को समाप्त किया और समाचार लिखे जाने तक आवागमन जारी हो गया था।