लखीमपुर-खीरी: तेंदुए के हमले में 11 साल के बच्चे की मौत
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। धौरहरा रेंज की बेलागढ़ी गांव के गुजारा पुरवा में करीब दो माह से हिंसक तेंदुआ शिकार कर रहा है। मंगलवार को एक बच्चे पर तेंदुए ने दोपहर के समय हमला बोल दिया। जिसमें बच्चे की मौत हो गई। मौके पर पहुचीं वन विभाग व ईसानगर पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतक बालक …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। धौरहरा रेंज की बेलागढ़ी गांव के गुजारा पुरवा में करीब दो माह से हिंसक तेंदुआ शिकार कर रहा है। मंगलवार को एक बच्चे पर तेंदुए ने दोपहर के समय हमला बोल दिया। जिसमें बच्चे की मौत हो गई। मौके पर पहुचीं वन विभाग व ईसानगर पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतक बालक का शव पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव बेलागढ़ी के मजरा गुजारापुरवा में मंगलवार की दोपहर अंकित कुमार (11) वर्ष पुत्र जगदीश प्रसाद गौतम शौच करने खेत गया हुआ था। गांव से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत मे पहले से ही शिकार की घात में बैठे हिंसक तेंदुए ने बालक को दबोच लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे ही गांव के गन्ने के खेत मे बालक को खा रहे तेंदुए को राहगीरों ने देखकर शोर मचाया। तब जाकर तेंदुए ने अधखाया शव छोड़ा।
दरअसल, नदी पार इलाके में बीते दो माह से तेंदुए ने चार लोगों पर शिकार किया हैं। जिसमे से तीन की मौत हो चुकी है। जबकि एक को घायल है।
