गोंडा: विक्षिप्त युवक की जंगल में मिली खोपड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित टिकरी जंगल से पेड़ से लटकती इंसानी खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई है। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के टिकरी जंगल के रामगढ़ दान्गिया से पेड़ से लटकती इंसानी खोपड़ी मिलने से आसपास …

गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित टिकरी जंगल से पेड़ से लटकती इंसानी खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई है।

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के टिकरी जंगल के रामगढ़ दान्गिया से पेड़ से लटकती इंसानी खोपड़ी मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे मनकापुर कोतवाल के के राणा ने बताया कि, वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 36 वर्षीय जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र मिश्री लाल यादव का है। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

परिजनों ने बताया कि, वह बीते 05 मई से घर से लापता था। इसकी सूचना वजीरगंज पुलिस को दी गई थी। मृतक जितेन्द्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था व पहले भी घर में फांसी लगाने की कोशिश की थी। बहरहाल, जब तक फारेंसिक रिपोर्ट नहीं आती तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वहीं पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

संबंधित समाचार