बरेली: रामगंगा नगर आवासीय, ट्रांसपोर्ट नगर योजना में भूखंड चाहिए तो आज से कराएं पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीडीए की महत्तवाकांक्षी आवासीय योजना रामगंगा नगर और ट्रांसपोर्ट नगर को बेहतर बनाने के लिए बीडीए ने खाका तैयार कर लिया है। इस क्षेत्र में कब्जा पाने के लिए तरस रहे आवंटियों के लिए भी बीडीए कारगर पहल करने जा रहा है। धतेरतस, दीपावली के पर्व को देखते हुए आवास के लिए …

बरेली, अमृत विचार। बीडीए की महत्तवाकांक्षी आवासीय योजना रामगंगा नगर और ट्रांसपोर्ट नगर को बेहतर बनाने के लिए बीडीए ने खाका तैयार कर लिया है। इस क्षेत्र में कब्जा पाने के लिए तरस रहे आवंटियों के लिए भी बीडीए कारगर पहल करने जा रहा है। धतेरतस, दीपावली के पर्व को देखते हुए आवास के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। अगर कोई व्यक्ति स्कूल, होटल,नर्सिंग होम सहित अन्य व्यवसायिक कार्य करना चाहता है तो उसके लिए भूखंड उपलब्ध है। पर अभी विवादित भूखंडों के आवंटन पर कब्जा नही दिया जाएगा।


बीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान दोनों आवासीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के लिए कई सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राम गंगानगर और ट्रांसपोर्ट नगर योजना में पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसाइयों को व्यापार करने की व्यवस्था की गई है। ट्रांसपोर्ट नगर में 54 भूखंड और राम गंगानगर में 27 भूखंड का आवंटन किया जाना है।

इसमें ट्रांसपोर्ट नगर 22 भूखंड कामर्शियल है। जहां पर कोई भी व्यक्ति नर्सिंग होम, होटल, स्कूल, धर्म कांटा स्थापित कर सकता है। इसके साथ ही यहां पर सामुदायिक सेंटर भी होगा। विभिन्न सेक्टरों में बांट कर लाटरी सिस्टम से आवंटन किया जाएगा। जिसके लिए ऑनलाइन, ऑफ लाइन आवेदन प्रक्रिया 10 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक तिथि निर्धारित की गई है। जिन भूखंडों का विवाद है, उसके लिए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।ट्रांसपोर्ट नगर में सर्विस सेंटर की स्थापना के लिए भूखंड आवंटित किया जाएगा। इन क्षेत्रों में बीडीए सड़क, नाला के साथ एसटीपी भी लगाएगा। पेयजल और लाइट की व्यवस्था को नये सिरे बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा।

व्हाट्सएप नंबर जारी
बरेली। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बीडीए ने आशियान खरीदने वालों को व्हाट्सएप नंबर 9568006707 पर भूखंड के बारे में जानकारी देगा। अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है तो वह बीडीए की वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है।

रामगंगा नगर योजना में यह मिलेगी सुविधा
गाजियाबाद की तर्ज पर विज्ञान एंड टेक्नोलाजी पार्क बनाया जाना है। साइंस पार्क की बांउड्री तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए अफसर सात एकड़ जमीन पर साइंस पार्क निर्माण हो जाने पर बच्चे खेल-खेल में ही भौतिक विज्ञान के मूलभूत सिद्धांत उत्तोलक कैसे काम करते हैं, गुरुत्वाकर्षण आदि के बारे में ज्ञान हासिल कर सकेंगे। इसमें बच्चों के मनोरंजन के साथ ज्ञान हासिल करने के लिए विशेष संसाधन लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जाएगा। इसमें रामगंगा नगर में जापान के वनस्पति विज्ञानी पद्धति पर करीब 8.50 हेक्टेयर भूमि पर सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जाना है। इस पद्धति की खासियत यह है कि इससे तैयार होने वाले जंगल लगभग दो साल में घने हो जाते हैं। इसमें लोगों को घने जंगल में घूमने जैसा अहसास होगा। इसके साथ ही 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण राम गंगा नगर आवासीय योजना में किया जाएगा।

प्रोजेक्ट एक नजर में
7 एकड़ में साइंस पार्क
8.50 हेक्टेयर भूमि पर सिटी फॉरेस्ट
15 करोड़ से फारेस्ट सिटी
2.28 करोड़ किसानों के मुअवाजे के मद में है।
कुल 47 करोड़ का बजट

4 अवैध कालोनियां धवस्त
710और 711 अवैध कालोनी को धवस्तीकरण करती जेसीबी मशीन
बरेली। बीडीए ने उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध कालोनियों के ध्वस्तीरण का अभियान चलाया जा रहा है। अवैध निर्माण कितने भी प्रभावशाली व्यक्ति का होगा, बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए बीडीए सूची तैयार कर रही है। जबकि शहर की तीन कालोनियों को वैध करने के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को टीम ने हरीश कन्नौजिया द्वारा नहर रोड सौ फुटा पीलीभीत वाईपास रोड पर करीब 10 बीघा भूमि पर अवैध कालोनी के विकास कार्य के लिए सड़क आदि का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। खालिद परवेज द्वारा लाल फाटक बदायूं रोड पर 15 बीघा भूमि, नरेन्द्र कुमार सक्सेना द्वारा तिरूपति स्टेट बदायूं रोड पर 20 बीघा, अतुल गुप्ता आदि के द्वारा बेहटी रोड चार बीघे भूमि पर अवैध कालोनी बसाने का कार्य किया जा रहा था। जिसे बीडीए टीम ने धवस्त कर दिया है। इसके बाद अभियान चलता रहेगा।

संबंधित समाचार