Unnao News: कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर रहेगा रूट डायवर्जन, यहां से होकर न गुजरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर्व के मद्देनजर शुक्रवार प्रातः 2 बजे से लेकर पर्व की समाप्ति तक विभिन्न रूटों पर डायवर्जन लागू रहेगा। आजाद मार्ग चौराहा से मरहला चौराहा जाने वाले सभी हल्के और भारी वाहनों को शुक्लागंज की ओर जाने से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इन वाहनों को गंगा बैराज और मगरवारा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 

उन्नाव शहर से शुक्लागंज की ओर जाने वाले हल्के-भारी वाहन, ई-रिक्शा, टैम्पो और ई-बसों को मरहला चौराहा से आजाद मार्ग और गंगा बैराज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शुक्लागंज की ओर कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। गंगा बैराज से आने वाले सभी वाहन भी मरहला चौराहा से डायवर्ट होकर आजाद मार्ग चौराहा और उन्नाव शहर की ओर जाएंगे। इस दौरान शुक्लागंज में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएगा। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक यातायात ने दी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सपा विधायक समेत 127 लोगों पर FIR...फजलगंज थाने में धरना देने पर सरकारी कार्य हो गया था ठप

संबंधित समाचार