Jagadguru Rambhadracharya: सीएम भजनलाल ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से प्राप्त किया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को यहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से श्रीराम कथा का श्रवण किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भजनलाल शर्मा ने विद्याधरनगर स्टेडियम पहुंचकर राम कथा में हिस्सा लिया और जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद पाया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का पूरा जीवन मानव कल्याण को समर्पित है। अयोध्या के नव्य- भव्य राम मंदिर निर्माण में उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे महान संत का पावन सानिध्य प्राप्त होना बहुत सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस मौके भगवान श्रीराम की भव्य आरती में सम्मिलित होकर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना भी की। 

ये भी पढ़ें- डोमिनिका प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करेगा देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज