किराए का कमरा लेकर पर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी: सरकार देगी 2,000 रुपये प्रति माह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उदयपुर। पढ़ाई के लिये घर से दूर किराये के मकान में रह कर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्रों को सरकार अम्बेडकर डी.बी.टी. वाउचर योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 2,000 रुपये भत्ता प्रदान करेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि यह आवेदन सत्र 2024-25 के लिए किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को दस माह के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी। 

इस योजना के तहत एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस और अल्पसंख्यक वर्ग के जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर (शैक्षणिक पाठ्यक्रम कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में अध्ययनरत छात्र ही पात्र होंगे। योजनान्तर्गत आवेदन करने की अन्तिम दिनांक 30 नवम्बर 2024 तय की गई है। योजना के लिए राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। 

छात्र के माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख (एससी, एसटी एवं एसबीसी के लिए), 1.50 लाख (ओबीसी के लिए) एवं 1.00 लाख (ईडब्ल्यूएस के लिए) रुपये से अधिक नहीं हो चाहिए। साथ ही विद्यार्थी जहाँ पढ़ रहा है और उसके माता-पिता का मकान उसी जिला मुख्यालय पर होने पर वह इसका पात्र नहीं होगा। आवेदन ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से ई-मित्र या एसएसओ आईडी के द्वारा किया जा सकता है।  

यह भी पढ़ेः डबल डेकर बस में ढ़ेर सारी सुविधाएं, इसमें हैं सुरक्षा से लेकर सुविधा तक के सारे इंतजाम

संबंधित समाचार