बहराइच: विधायक सरोज सोनकर आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का किया शुभारंभ, कहा- बिरसा मुंडा के बताए रास्ते पर आगे बढ़ें समाज के लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहीपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के जनजातीय लोगों के लिए ब्लॉक मिहीपुरवा में शुक्रवार को धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ बलहा की भाजपा विधायक सरोज सोनकर दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा को जनजातीय लोग अपना भगवान मानते हैं। लेकिन उनके बताए रास्ते पर ही चलकर समाज और देश का विकास किया जा सकता है।

cats

मिहींपुरवा ब्लॉक में आयोजित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान की मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रहे। इस कार्यक्रम में आदिवासी बाहुल्य ग्राम अम्बा, सोहनी बलई  गांव, बर्दीया, फकीर पूरी, के लोगों को सरकारी योजना के जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान बिरसामुंडा चित्र पर मलार्पण व दीप प्रजोलित के बलहा विधायक ने किया।

जिले के सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगा कर सरकार द्वारा चलाये जा रहे  विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अलोक जिंदल,जिला विकास अधिकारी, डिप्टी सी एम ओ डॉ अनुराग वर्मा, व्लॉक प्रमुख सौरव वर्मा, सीएचसी अधीक्षक मिहींपुरवा मनु शर्मा, बीडीओ अजीत कुमार सिंह, डीसी एन आर एल एम दीपक सिंह, डीडीओ राज कुमार, पूर्ति निरीक्षक रंजीत कुमार समेत भारी संख्या में जन मानस मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी बोले- अगर प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान पढ़ा होता तो नफरत नहीं फैलाते

संबंधित समाचार