लखीमपुर खीरी : कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पसगवां/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। अजबापुर चीनी मिल के बैगास गेट के सामने कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जनपद  हरदोई के थाना पिहानी के गांव बहिरमा निवासी सुधीर कुमार( 35) पुत्र फूलचंद गुरुवार की देर शाम बाइक से अपने घर जा रहा था। सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पसगवां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद  डॉक्टर ने उसे शाहजहांपुर रेफर किया, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर उसे बरेली रेफर किया गया। बरेली ले जाते समय सुधीर ने रास्ते में दम तोड दिया। सुधीर के पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर-खीरी: भाई और मां को थाने उठा लाई पुलिस, आहत होकर युवक ने दे दी जान

संबंधित समाचार