मुख्यमंत्री योगी ने उपचुनाव में इन्हें दिया जीत का श्रेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार और संगठन के टीम वर्क की बदौलत पार्टी 2017 के नतीजों को दोहरा पाने में सफल रही है। योगी ने मंगलवार शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संगठन …


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार और संगठन के टीम वर्क की बदौलत पार्टी 2017 के नतीजों को दोहरा पाने में सफल रही है।

योगी ने मंगलवार शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संगठन ही सेवा है के भाव के संकल्प के साथ प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर जो प्रदर्शन किया है। आज उसका परिणाम सात सीटो पर हुये उपचुनाव के परिणाम के तौर पर सामने आया है।

उन्होने कहा कि इसके लिये प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री सुनील बंसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा समेत पूरी टीम बधाई की पात्र है।

संबंधित समाचार