लखीमुर खीरी : संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पति ने नाली विवाद में हत्या होने की जताई आशंका

उचौलिया/लखीमुर खीरी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव उसी के खेत में पेड़ से लटका बरामद हुआ है। मृतक महिला के पति ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के गांव मालाखेड़ा निवासी प्रताप की 50 वर्षीय पत्नी चंपा का शव उसी के खेत में एक पेड़ से शुक्रवार को लटका मिला। पति प्रताप के मुताबिक वह सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर उसने खोज शुरू की। पता न चलने पर वह थाना आया, लेकिन वापस गांव जाने पर अपने ही खेत में उसकी पत्नी का शव लटका बरामद हुआ। शव पेड़ में काफी ऊंचाई पर लटक रहा  था। उन्होंने बताया कि नाली बनने को लेकर प्रधान से विवाद था। पुलिस के अनुसार दो माह पहले प्रधान को बुलाकर समझौता कराया गया था कि उसकी नाली बनवाई जाएगी, लेकिन नाली अभी तक बनी नहीं। यह महिला गुरुवार को भी थाने पर गई थी तो उसे समझा-बुझाकर भेज दिया गया। शुक्रवार की सुबह वह संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी पाई गई। पति ने उसे मारकर लटकाने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - लखीमुर खीरी : संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

संबंधित समाचार