बहराइच: घर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, एक दिन पूर्व मिलने आए थे बहन और बहनोई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पति पंजाब में करता है काम

बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम खाले बोटनिहा निवासी एक महिला का घर में फंदे से शव लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किया है। 

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम खाले बोटनिहा निवासी जमुना देवी ( 25) पत्नी राजू अपनी एक साल की बेटी लक्ष्मी के साथ रहती थी। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर महिला की बहन और बहनोई भी घर गए। सभी ने मेला देखा। इसके बाद 10 बजे सभी वापस चले गए।

WhatsApp Image 2024-11-16 at 10.41.25_a8b77969

वहीं शनिवार सुबह गांव के लोगों ने महिला के बाहर न निकलने पर आस पड़ोस के लोगों को सूचना दी। जिस पर गांव के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। महिला का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किया। कोतवाल ने बताया कि पति पंजाब में काम करता है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बहराइच: देव-दीपावली पर 11000 दीपों से जगमग हुआ सरयू तट, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म