बरेली: दीपावली पर सज गए बाजार, इन आइटमों से बनाएं त्योहार को खास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। रंग-बिरंगी रोशनी के त्योहार दीपावली के लिए बाजार सज गए हैं। दीये, झालरें, खिलौने, मिठाइयां, पटाखों और गिफ्ट आइटम से दुकानें पट गई हैं। कोरोना महामारी की मार से दीपावली का बाजार इस बार बाहर निकल आया है। लोग खुलकर खरीदारी कर रहे हैं। घर की सजावट के लिए बाजार में बिजली के …

बरेली,अमृत विचार। रंग-बिरंगी रोशनी के त्योहार दीपावली के लिए बाजार सज गए हैं। दीये, झालरें, खिलौने, मिठाइयां, पटाखों और गिफ्ट आइटम से दुकानें पट गई हैं। कोरोना महामारी की मार से दीपावली का बाजार इस बार बाहर निकल आया है। लोग खुलकर खरीदारी कर रहे हैं।

घर की सजावट के लिए बाजार में बिजली के बल्ब की रंग-बिरंगी झालरें उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 20 से 400 रुपये तक है। बड़ा बाजार स्थित दुकान के मालिक अंकित गुप्ता ने बताया कि बाजार में फ्लावर, जेल, राइस जेल, एलईडी लाइट, एलईडी पट्टा, पर्ल लाइट, रोप लाइट समेत दर्जनों वैराइटीज उपलब्ध हैं। बाजार में माता लक्ष्मी, श्री गणेश व अन्य भगवान की मूर्तियां मौजूद हैं।

वहीं, सिविल लाइंस स्थित हंस डेकोर के संचालक आरके देवल ने बताया कि गिफ्ट व सजावटी सामान की खरीद में बहुत ज्यादा तेजी नहीं आई है लेकिन दीपावली के दो या तीन दिन पूर्व बाजार तेजी पकड़ लेगा। लोग अब गिफ्ट, मूर्तियां और सजावटी सामान खरीदने में अधिक खर्च कर रहे हैं।

मॉल्स में दिवाली पर विशेष पैकेज
सिविल लाइंस और पीलीभीत बाईपास स्थित विभिन्न मॉल्स में दीपावली के मौके पर विशेष पैकेज प्रस्तुत किए गए हैं। चाहे रेडीमेड कपड़े हों या फिर खाने-पीने का सामान, हर वस्तु पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। बड़ा बाजार, कुतुबखाना, चौपुला, किला बाजार सहित शहर के सभी बाजार में दीपावली के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वैरायटी के साथ ही हर वर्ग के लिए अलग रेंज में उपलब्ध हैं कपड़े
चौकी चौराहा स्थित साड़ी शोरूम के संचालक जितेश गुप्ता ने बताया कि प्योर सिफान, जयपुरिया, फैंसी प्रिंटेड, लाचे वाली साड़ी, ब्रोकेट साड़ी, सिल्क साड़ी के साथ ही रैपरॉन साड़ियां इस बार बाजार में खास हैं। इनके साथ ही एम्ब्रायडरी, स्टोन वर्क, नेट विथ वर्क, बाहुबली, लक्ष्मीपति, कढ़ाई आदि साड़ियों की खूब मांग है। टू कलर व थ्री कलर मिक्स साड़ियों का क्रेज भी खासा है। इसके साथ ही बच्चों के लिए जींस, शर्ट से लेकर जैकेट और बुजुर्गों के लिए खादी के लिए कुर्ते-पायजामे मौजूद हैं।

संबंधित समाचार