Kanpur Dehat: कोचिंग के बाहर छात्र को जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात, डेरापुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के दस्तमपुर में कोचिंग के बाहर छात्र से उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों ने मारपीट कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

दस्तमपुर निवासी पीड़ित उत्तम राठौर ने पुलिस को बताया कि वह गलुआपुर में कोचिंग करता है। कोचिंग में मड़नापुर के विशाल, सत्यम व सचिन उसके साथ पढ़ते हैं। आरोप है कि पिछले दिनों पढ़ाई के विषय में उक्त छात्रों से कुछ कहासुनी हो गई थी। 

इसी बात का बुरा मान कर सचिन यादव, छोटू यादव, टंगे यादव, बहादुर यादव, पुष्पेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव निवासी मड़नापुर अपने अज्ञात साथियों के साथ वैन व बाइक से आए और कोचिंग की छुट्टी के बाद गलुआपुर इंटर कॉलेज के सामने गालीगलौज करते हुए लात-घूंसों से मारापीटा। 

मौके पर मौजूद लोगों ने छात्र को किसी तरह बचाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डेरापुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat: शादी से लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार