प्रयागराज: कमरे में रखी गई अलमारी को चोरों ने खंगाला, लाखों की चोरी...शादी मे शामिल होने गया था परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। शादी समारोह में गये परिवार के बंद मकान को चोरों नद शनिवार की देर रात खंगाल डाला। चोरों ने मकान के अंदर रखी आलमारी को तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात और नकदी उठा ले गये। वापस लौटने पर पर घरवालों को जानकारी हुई तो, घरवाले दंग रह गये। घटना की जानकारी घरवालों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि घटना का कोई सुराग पुलिस को नही मिला है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घटना यमुना नगर के नैनी कोतवाली स्थित गंगोत्री नगर में बीती रात का है।  

करछना थाना क्षेत्र के डीहा गांव के रहने वाले जोधन विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय जय नारायण विश्वकर्मा एसपीडीडब्ल्यू डिपार्टमेंट से सेवानिवृत हो चुके हैं। इन दिनों वह नैनी के बसंत का पूरा चाका गंगोत्री नगर में मकान बनवा कर रह रहे है। शनिवार की रात जोधन विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने सीओडी के समीप एक गेस्ट हॉउस में गये हुए थे। उनके घर में ताला बंद था। रविवार को जब वह विदाई समारोह के। बाद वाओस घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। वह देख उन्हे शक हुआ और वह भीतर जाकर।देखा। अंदर भी दो कमरों का ताला टूटा मिला। 

WhatsApp Image 2024-11-17 at 19.35.27_4c8b792d

आलमारी में रखे साढे 6 लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कागज़ात गायब थे। सामान में सोने के 3 जोड़ी झुमके, 3 लाकेट, नाक की कील, दो जें टप्स अंगूठी, एक सोने की जंजीर, चांदी की छागल, कमर बंद ढाई सौ ग्राम चांदी, 2 जोड़ी पायल, चांदी के कड़े गायब थे। भुक्तभोगी ने घग्ना की जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी तफ्तीश के बाद भी कुछ पता नही चल सका।

उन्होंने बताया कि  उनके पोते का मुंडन होना था। जिसके लिए गहने बनवाकर रखे थे। उनका कहना है कि किसी जानकार व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया की आलमारी के ताले को तोड़ा नही गया बल्कि चाभी से खोला गया है। उनके बताने के अनुसार पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

ये भी पढ़ें- Prayagraj News : बीजेपी विधायक की कार से 50 हजार रुपये ले भागा ड्राइवर

संबंधित समाचार