बरेली: दो तस्कर गिरफ्तार, बरामद स्मैक की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। इज्जतनगर थाना पुलिस ने मंगलवार रात अहलादपुर चौकी के पास से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सवा करोड़ की कीमत की एक किलो 300 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। यह स्मैक दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई के लिए ले जायी जा रही थी। इस गैंग के दो तस्करों को …

बरेली,अमृत विचार। इज्जतनगर थाना पुलिस ने मंगलवार रात अहलादपुर चौकी के पास से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सवा करोड़ की कीमत की एक किलो 300 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। यह स्मैक दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई के लिए ले जायी जा रही थी। इस गैंग के दो तस्करों को पुलिस ने दो महीने पहले 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इनमें सरगना फरार हो गया था जो मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आशुतोष सिटी में चल रही गांजा फैक्ट्री भी पकड़ी है।

एसएचओ इज्जतनगर ने बताया कि दो महीने पहले पुलिस ने कार सवार दो तस्करों को पकड़ा था। उनके पास से 4 करोड़ की कीमत की चार किलो स्मैक मिली थी। उस वक्त मौके से मीरगंज गुलड़िया निवासी गुलाम नबी व इज्जतनगर शिकारपुर चौधरी निवासी आसिम उर्फ असलम खां को पकड़ा था। उन्होंने बताया था कि फरीदपुर के रहने वाले बड़े सप्लायर माल की सप्लाई करता है। वह मौके से भागने में कामयाब हो गया था।

मंगलवार को जब पुलिस अहलादपुर में चेकिंग कर रही थी तो एक कार वहां से गुजरी। पुलिस को देखने पर कार सवारों ने स्मैक झाड़ियों में फेंक दी और कार तेजी से भगा दी। पहले पुलिस कुछ समझ नहीं पायी। बाद में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा तो उन्होंने बताया कि वह स्मैक सप्लाई करते हैं। वह माल दिल्ली लेकर जा रहे थे।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर स्मैक बरामद कर ली। पुलिस गिरफ्त में आए तस्कर फरीदपुर और बिथरी चैनपुर के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मुख्य तस्कर फरीदपुर का रहने वाला है। उसकी काफी समय से तलाश थी। उसका पूरा परिवार इस धंधे में लिप्त है। उसका एक भाई इस वक्त तिहाड़ जेल और दूसरा भाई बरेली की जेल में स्मैक तस्करी में ही बंद है। पुलिस गिरफ्त में आए तस्करों की पहचान बेरा पुरानी मस्जिद फरीदपुर निवासी मुफीर पुत्र अहीद खान और जामा मस्जिद मीरगंज निवासी तसलीम पुत्र तनवीर के रूप में हुई है।

आशुतोष सिटी में चल रही थी गांजा फैक्ट्री
शहर की पॉश कॉलोनी में गांजा फैक्ट्री चल रही थी। इज्जतनगर पुलिस ने सूचना पर छापा मारकर 27 किलो गांजा बरामद किया है। यहां से पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा है। फैक्ट्री एक मकान के अंदर चल रही थी। पुलिस सभी तस्करों से पूछताछ कर रही है। वह गांजा की सप्लाई कहां-कहां करते थे। उनके धंधे में कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी की जा रही है। आशुतोष सिटी में चल रही गांजा फैक्ट्री से पुलिस ने गांजा पीसने की मशीन, इलेक्ट्रानिक तराजू, 7.5 किलो मोमबत्ती और 81340 रुपए भी बरामद किए हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों के नाम रामबरन निवासी रेसंडा कोठी बाराबंकी, संजय शुक्ला व मुकेश निवासी हरिहर पुर नवाबगंज बहराइच, नीरज यादव निवासी निवई कला बहराइच, विजय कुमार निवासी अहिरनपुरवा बहराइच, शोभालाल निवासी याकूबगंज बाराबंकी, गोविंद निवासी आवास विकास बाराबंकी हैं।

संबंधित समाचार