Prayagraj News : डेयरी संचालक व ठेकेदार में मारपीट, घायल वकील को भेजा मेदांता

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

प्रयागराज, अमृत विचार: शहर के सलोरी इलाके में रविवार की देर रात दो पक्षों में जम कर विवाद हुआ। विवाद के बाद मारपीट की नौबत आ गयी। विवाद देयरी संचाल्क पक्ष और ठेकेदार के बीच हुआ। जिसमे अधिवक्ता व डेयरी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के ठेकेदार पक्ष से गोली चलाने का भी आरोप लगाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को इलाज के लिए एस आर एन अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों नव लखनऊ मेदांता के लिए रेफर कर दिया। 

बतादेंकि अखिलेश शुक्ला उर्फ़ गुड्डू अधिवक्ता के साथ बड़े डेयरी संचालक है। परिवार वालों के मुताबिक सलोरी में सिंचाई विभाग की ओर से सड़क, लेन बनाने का का काम चल रहा है। जहां पर मिट्टी काटी जा रही है। रविवार की रात ठेकेदार का मुंशी मिट्टी की खुदाई कराये रहे थे। उस दौरान किसी बात को लेकर अखिलेश शुक्ला उर्फ गुड्डू का विवाद हो गया। विवाद के दौरान अखिलेश नव मुंशी को पीट दिया। इसके बाद ठेकेदार ने अखिलेश शुक्ला उर्फ़ गुड्डू पर जानलेवा हमला बोल दिया। अधिव्क्ता के घरवालो का आरोप है कि ठेकेदार के साथ तीन गाड़ियों से भरकर लोग आये थे ।

मारपीट के दौरान हमलावरों ने फायरिंग करने के बाद अखिलेश शुक्ला को राइफल की बट्, राड से मारकर बुरी तरह से घाजल।कर।दिया। जिसके बाद वह लहूलुहाल होकर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर उन्हें मरणासन्न हालत मे छोड़कर भाग निकले। मारपीट और बवाल के बाद शिवकुटी थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। घरवालो ने गंभीर हालत में वकील को अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मेदांता लखनऊ रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने ब्रेन डेड बताया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी घटना की जांच पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें- महाकुंभ 2025: नेत्र रोगियों के लिए होगा "नेत्र कुंभ"

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गेमचेंजर बनेगा जेवर एयरपोर्ट: यूपी की 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को रफ्तार, बनेगा रोजगार, निवेश व वैश्विक कनेक्टिविटी का बड़ा केंद्र
रामनवमी : आज बदली रहेगी राजधानी की यातायात व्यवस्था, कपूरथला चौराहे से धार्मिक भगवा यात्रा
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच जिला प्रशासन का फैसला : 12 बजे तक खुले रहेंगे पंप, शांति व्यवस्था के लिए तैनात रहेगा पुलिस बल
भविष्य की तकनीक से जुड़ेगें स्कूली बच्चे: प्रोजेक्ट प्रवीण’ में एआई की एंट्री, दो लाख छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
संविदा कर्मियों की छंटनी का विरोध: समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, मानदेय बढ़ाने की मांग