हरोदई: हाईवे पर स्कूली बच्चों बस को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई में बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर बेलगाम रफ्तार के चलते फिर हादसा हो गया। स्कूली बस छूट जाने पर एक छात्र अपने भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था, एक छात्रा भी साथ में थी, उसी बीच हाई-वे पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे छात्र की मौत हो गई। वहीं मृतक छात्र का भाई व छात्रा दोनों घायल हो गए, जिसमें से एक को लखनऊ रिफर कर दिया गया, जबकि छात्रा को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि मंगलवार की सुबह माधौगंज थाने के हरिपुरा निवासी आरिफ के 14 वर्षीय पुत्र अल्तमश की स्कूली बस छूट गई थी, अल्तमश को उसका बड़ा भाई अल्फहद उसे बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था, साथ में वहीं के मनोज की पुत्री सृष्टि भी थी।

जैसा कि बताया गया है अल्फहद बाइक से जैसे ही काज़ीपुर की मोड़ पर पहुंचा, उसी बीच तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे अल्तमश की वहीं मौत हो गई और अल्फहद व सृष्टि दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से अल्फहद को लखनऊ रिफर कर दिया गया, जबकि सृष्टि का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। उधर ट्रैक्टर पुलिस के कब्ज़े में है और चालक को हिरासत में बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Gonda News: बेटी के हाथ पीले करने से पहले उठी मां की अर्थी, एक हादसे नें बदला घर का मंजर

 

संबंधित समाचार