अयोध्या : चंडी महायज्ञ से प्रकट हुआ नाग ! पुरोहितों ने कहा- भगवान शिव प्रसन्न हुए  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या , अमृत विचार। अयोध्या कार्य सेवक पुरम में चल रहे विश्व चंडी कल्याण महायज्ञ में पूजा पाठ के दौरान ही अचानक एक सांप निकल गया। जिसे देखकर वहां उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन मे लोगों ने समाज सेवी रितेश मिश्रा को सूचना दी।  मौके पर पहुँचे रितेश अपनी टीम के साथ सांप को पकड़ने में लग गये। 

Capture

कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर डिब्बे मे कैद कर लिया गया। लेकिन तभी सांप के पकड़े जाने के बाद वहां के लोगों का नजरिया भी बदल गया। जहां लोग भयभीत नजर आ रहे थे वहीं उसे अब शुभ संकेत बताने लगे व कहने लगे इतने बड़े आयोजन में सांप का निकलना शुभ संकेत है।

1

भोलनाथ इस आयोजन से खुश है। अब हम इनका पूजा पाठ स्थल पर ही रख कर इनकी पूजा करेंगे। हमारी पूजा में भोलेनाथ प्रकट होकर इसके सफल आयोजन का संकेत दे रहे है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या : सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत...24 को थी बेटी कि शादी, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार